Breaking Newsअन्य

मातगुवां पुलिस की त्वरित कार्रवाई — महिला पर हमला कर हत्या का प्रयास करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर जिले के थाना मातगुवां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुदौर में खेत पर महिला पर कुल्हाड़ी से हमला करने की घटना के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता का उपचार जारी है।
घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुन्ना यादव, रामपाल उर्फ छोटी यादव, रामनाथ यादव, और वीरेन्द्र उर्फ बीरन यादव (सभी निवासी ग्राम बुदौर, थाना मातगुवां) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडे बरामद किए गए।
मामले में भारतीय न्याय संहिता की हत्या के प्रयास और एससी-एसटी अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
यह कार्रवाई एसडीओपी बिजावर अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अंकुर चौबे और पुलिस टीम की सक्रियता से की गई।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को कालिदास अकादमी परिसर उज्जैन में विक्रमोत्सव-2025 के अंतर्गत अंर्तराष्ट्रीय फिल्मोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए।

khabarsamayper

तीन साल में किसानों को 30 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे, किसानों को अब 5 रुपये में बिजली का स्थाई कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

khabarsamayper

टीकमगढ़: झांसी हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने 8 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

khabarsamayper

Leave a Comment