Breaking Newsअन्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखना केवल सरकार की नहीं बल्कि समाज की भी साझा जिम्मेदारी है

भोपाल, 8 सितम्बर 2025।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखना केवल सरकार की नहीं बल्कि समाज की भी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने मंत्रालय में पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि जल और वायु की शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए, क्योंकि इन्हीं दो घटकों पर पूरे पर्यावरण की स्वच्छता निर्भर है।

मुख्यमंत्री ने उज्जैन और जबलपुर में जू कम रेस्क्यू सेंटर की स्थापना के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि भोपाल में करीब 100 हेक्टेयर क्षेत्र में देश का पहला बॉयो डायवर्सिटी पार्क स्थापित करने की तैयारी की जा रही है, जिसे देश का मॉडल पार्क बनाया जाएगा।

डॉ. यादव ने कहा कि पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन पर ठोस कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन किया जाए। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर सहित अन्य शहरों में हीट कंट्रोल एक्शन प्लान लागू किया जाएगा। साथ ही, कान्हा, पेंच और बांधवगढ़ को यूनेस्को बायोस्फियर रिजर्व घोषित कराने की प्रक्रिया तेज होगी।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों की संख्या घटी है और नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत अब 10 शहर शामिल किए जा रहे हैं। बड़े तालाब में शिकारे चलाने की कार्यवाही, नदियों एवं रामसर साइट्स का दस्तावेजीकरण और रियल टाइम क्रॉप बर्निंग मॉनिटरिंग जैसे कदम भी उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरित मध्यप्रदेश मिशन में वन और कृषि विभागों की भी सक्रिय भागीदारी होगी। उन्होंने समाज और सरकार के साझा प्रयासों से मध्यप्रदेश को स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध बनाने का आह्वान किया।

Related posts

देवी अहिल्या सरोवर उद्यान में स्वामी विवेकानंद की विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि-पूजन

khabarsamayper

छतरपुर: केन-बेतवा लिंक परियोजना विरोध में गिरफ्तार अमित भटनागर 4 दिन बाद रिहा

khabarsamayper

झांसी में खाद संकट गहराया, किसानों की लंबी लाइनें

khabarsamayper

Leave a Comment