Breaking Newsअन्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेशभर में नागरिक सेवाओं और सुविधाओं को बेहतर और सहज रूप से लोगों तक पहुँचाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित होंगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा पर्व का उद्देश्य नागरिकों तक सुशासन का लाभ पहुँचाना और सेवाओं की रिस्पॉन्सिबल डिलीवरी सुनिश्चित करना है। इस अभियान की थीम ‘स्वच्छोत्सव’ और केंद्रीय विषय ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ होगा।

उन्होंने बताया कि 17 से 24 सितम्बर तक रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। एक पेड़ माँ के नाम और माँ की बगिया अभियान के तहत पौधरोपण किया जाएगा। साथ ही नमो पार्क, नमो बाग, नमो उपवन जैसे हरित प्रकल्प स्थापित होंगे। 27 सितम्बर को नमो मैराथन, विकास मेले, प्रदर्शनी और विद्यार्थियों की प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन एवं कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वे खुद जिलों का औचक निरीक्षण करेंगे और सीधे सेवा पर्व की गतिविधियों में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सेवा ही धर्म है और यही सरकार का मूल संकल्प है।

प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य श्री गुलशन बामरा ने बताया कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आदि कर्मयोगी अभियान और आदि सेवा पर्व भी आयोजित होंगे। जनजातीय बहुल गांवों में ग्राम विकास योजना तैयार कर 2 अक्टूबर को ग्राम सभा में अनुमोदन किया

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

khabarsamayper

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि भोपाल उत्सव मेला व्यापारिक मेला ही नहीं है

khabarsamayper

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि नियमित अभ्यास से परीक्षा के दौरान बेहतर समय प्रबंधन में मदद मिलती है।

khabarsamayper

Leave a Comment