मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन–शाजापुर में आयोजित विशाल औद्योगिक कार्यक्रम को प्रदेश की ग्रीन एनर्जी क्रांति की ऐतिहासिक शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी अब देश के प्रमुख ग्रीन एनर्जी हब के रूप में उभर रही है। मक्सी और बरंडवा में स्थापित सोलर उपकरण निर्माण इकाइयाँ राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा और हरित ऊर्जा तकनीक के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को अग्रणी बनाएंगी। उज्जैन–देवास–शाजापुर इंडस्ट्रियल ट्रायएंगल प्रदेश की आर्थिक और औद्योगिक विकास की नई दिशा तय करेगा।
#GreenEnergy #MPIndustries #MohankYadav #Ujjain #Shajapur #SolarIndustry #EconomicGrowth #MadhyaPradesh #IndustrialTriangle
