Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजगढ़ जिला अस्पताल के बाद शीघ्र मेडिकल कॉलेज की सौगात

डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजगढ़ में लगभग 500 करोड़ के निवेश से विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयाँ स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में राजधानी भोपाल में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश में 30 लाख करोड़ रूपये के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे प्रदेश का प्रत्येक अंचल लाभान्वित होगा। स्कूलों में शिक्षकों के पदों सहित पुलिसकर्मियों के रिक्त पदों की पूर्ति की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजगढ़ जिला अस्पताल के बाद शीघ्र मेडिकल कॉलेज की सौगात भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पौने तीन सौ किलोमीटर लंबी रामगंज मंडी से भोपाल तक की रेल लाइन की सौगात इस क्षेत्र को मिल रही है। विकास का कारवां निरंतर चलता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, खाद्य प्र-संस्कृत इकाई योजना सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को राजगढ़ में शौर्य स्मारक जिला अस्पताल के लोकार्पण और रैन बसेरा भवन, नए विद्यालय भवन और विधि महाविद्यालय के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना योजना, उज्जवला रसोई गैस योजना, नि:शुल्क अन्न वितरण सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र में विकास का यज्ञ चल रहा है। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हेलीपेड प्रारंभ किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन से किसानों के जीवन में समृद्धि आएगी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे अपनी जमीन न बेचें। पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो सिंचाई परियोजना से इस अंचल का बड़ा इलाका लाभान्वित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नदी जोड़ों परियोजना से राजगढ़ क्षेत्र का भूगोल और भाग्य दोनों बदलेंगे। दो दशक पहले यहां सूखे की गंभीर समस्या थी। गत दो दशक से विकास की गति बढ़ी है। आने वाले समय में इस क्षेत्र का तीव्र विकास होगा। पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना से राजगढ़, नरसिंहगढ़, ब्यावरा, सारंगपुर, खिलचीपुर को लाभ मिलेगा। फोरलेन सड़कों के निर्माण, मोहनपुरा-कुंडालिया परियोजना और नए औद्योगिक निवेश से पूरा क्षेत्र बदल जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों के लिए प्रति वर्ष सौर ऊर्जा से संचालित 10 लाख विद्युत पम्प स्थापित किए जाएंगे। तीन वर्ष में 30 लाख सोलर पम्प लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में स्व-रोजगार से स्वावलंबन के जरिए महिलाओं की जीवन-स्थिति में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास भी किया जा रहा है। महिला श्रम पर आधारित उद्योगों, विशेष रूप से रेडीमेड गारमेंट इंडस्ट्री में प्रति महिला श्रमिक 5 हजार रूपए के मान से प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजगढ़ में जन श्रद्धा की प्रतीक माँ जालपा देवी और भैंसवा माता की जय-जयकार से संबोधन प्रारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजगढ़ जिले के नागरिक परिश्रमी हैं। यही नहीं भारतीय संस्कृति के पालन के लिए दृढ़ और कृत संकल्पित नागरिकों ने राजगढ़ की पहचान बनाई है। इस अंचल की दाल-बाटी और दाल-बाफले का स्वाद भी निराला है।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास श्री नारायण सिंह पंवार, सांसद श्री रोडमल नागर स्थानीय विधायक ने अपने संबोधन में जिले को दी गई सौगातों के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चन्दर सिंह सौंधिया, विधायक राजगढ़ श्री अमर सिंह यादव, विधायक खिलचीपुर श्री हजारीलाल दांगी, विधायक नरसिंहगढ़ श्री मोहन शर्मा, दिशा के सदस्य श्री ज्ञानसिंह गुर्जर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Related posts

प्रधानमंत्री श्री मोदी गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे और आनंदपुर धाम स्थित मंदिर परिसर का भ्रमण भी करेंगे।

khabarsamayper

रचनात्मक संवाद, व्यक्तिगत ईमानदारी, निस्वार्थ समर्पण, करुणा और परस्पर सम्मान शासन का ‘पंचामृत’ हैं: उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि गीता का संदेश प्रत्येक नागरिक के लिए मार्गदर्शक की तरह है उपराष्ट्रपति ने कहा कि पिछले दशक में भारत की प्रगति में ‘साथी’ और ‘सारथी’ की भूमिका निर्णायक रही है उपराष्ट्रपति ने कहा कि विकसित भारत अब एक सपना नहीं है, यह हमारा लक्ष्य है उपराष्ट्रपति ने कहा कि विकसित राष्ट्र की राह पर आगे बढ़ते हुए भारत की आवाज विश्व स्तर पर गूंजेगी उपराष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि हमें अपने संविधान और संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश करने वाली ताकतों के खिलाफ सतर्क रहना चाहिए Posted On: 08 DEC 2024 6:25PM by PIB Delhi भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज घोषणा की कि विकसित भारत अब एक सपना नहीं बल्कि एक निश्चित लक्ष्य है। उन्होंने कहा, “हमें गीता के ज्ञान को याद रखना चाहिए। अर्जुन ने जो ध्यान दिया- उनकी नज़र मछली पर नहीं बल्कि लक्ष्य पर थी। हमें यह सुनिश्चित करने के लिए वही दृष्टि, ध्यान और दृढ़ संकल्प रखना चाहिए कि भारत 2047 तक या उससे भी पहले एक विकसित राष्ट्र का दर्जा प्राप्त कर ले।” हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा, “साथी और सारथी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। भारत ने पिछले एक दशक में यह देखा है- अभूतपूर्व आर्थिक प्रगति, अविश्वसनीय संस्थागत ढांचे का निर्माण और वैश्विक स्तर पर एक अद्वितीय स्थिति और सम्मान, जो कभी अकल्पनीय था।” उन्होंने कहा, “भारत की आवाज़ आज बहुत मज़बूती से गूंजती है। हम न केवल एक महाशक्ति के रूप में उभर रहे हैं, बल्कि हमने एक रास्ता भी चुना है – 2047 तक एक विकसित भारत का रास्ता।” अपने संबोधन में श्री धनखड़ ने सभी से गीता के सार को अपनाने और सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने गीता की शिक्षाओं से प्रेरित शासन के “पंचामृत मॉडल” की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “मैंने इस बात पर गहराई से विचार किया कि मैं इस पवित्र स्थान से ऐसा क्या संदेश दे सकता हूं जिसे हर नागरिक दूसरों पर निर्भर हुए बिना अपना सके। मैं गीता से पांच मूलभूत सिद्धांत प्रस्तावित करता हूं, जिन्हें मैं शासन का पंचामृत कहता हूं, जिन्हें हर नागरिक दृढ़ संकल्प के साथ लागू कर सकता है।” उपराष्ट्रपति ने पांच स्तंभों के बारे में विस्तार से बताया: रचनात्मक संवाद: उन्होंने कहा, “श्रीकृष्ण और अर्जुन के बीच संवाद हमें सिखाता है कि मतभेदों को विवाद नहीं बनना चाहिए। मतभेद स्वाभाविक हैं क्योंकि लोग अलग-अलग सोचते हैं। यहां तक कि हमारी संविधान सभा में भी मतभेद थे, लेकिन उन्होंने बहस और चर्चा के ज़रिए उन्हें सुलझाया। यह एक महत्वपूर्ण संदेश है और मैं उम्मीद करता हूँ कि हमारे सांसद, विधान सभा के सदस्य, स्थानीय प्रतिनिधि और सभी संस्थाएँ रचनात्मक संवाद पर ध्यान केंद्रित करेंगी। संवाद का नतीजा सामाजिक और राष्ट्रीय हितों को पूरा करना चाहिए, न कि व्यक्तिगत लाभ।” श्री धनखड़ ने जोर देकर कहा, “दूसरा सिद्धांत व्यक्तिगत ईमानदारी है। जो लोग जिम्मेदारी के पदों पर हैं, चाहे वे प्रशासन, राजनीति या अर्थशास्त्र में हों, उन्हें उदाहरण के रूप में नेतृत्व करना चाहिए। उनके आचरण से जनता को प्रेरणा मिलनी चाहिए, क्योंकि इसका समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है।” उन्होंने निस्वार्थ भावना की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “तीसरा सिद्धांत निस्वार्थ समर्पण है। भगवान कृष्ण सिखाते हैं, ‘यज्ञार्थ कर्मणो’ – काम व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं बल्कि व्यापक भलाई के लिए होना चाहिए। इसी भावना के साथ, मैं सभी से अपील करता हूं कि 2047 तक विकसित भारत का निर्माण एक महान यज्ञ है। राष्ट्र के कल्याण के लिए सभी को अपनी क्षमता के अनुसार इस सामूहिक प्रयास में योगदान देना चाहिए।” उपराष्ट्रपति ने रेखांकित किया, “चौथा सिद्धांत करुणा है। करुणा हमारी 5,000 साल पुरानी संस्कृति का सार है। कोविड-19 संकट के दौरान, भारत ने अपनी चुनौतियों का सामना करते हुए भी 100 से अधिक देशों को टीके उपलब्ध कराकर अपनी करुणामयी भावना का प्रदर्शन किया। आज, चाहे वह समुद्र में फंसे जहाजों को बचाना हो, युद्ध के दौरान छात्रों को निकालना हो, या भूकंप और अकाल जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सहायता प्रदान करना हो, भारत हमेशा सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाला रहा है। इस करुणा को हर किसी के जीवन में जगह मिलनी चाहिए।” श्री धनखड़ ने कहा, “पांचवां सिद्धांत परस्पर सम्मान है। प्रतिस्पर्धा आवश्यक है, लेकिन इससे संघर्ष नहीं होना चाहिए। आज, कोई दुश्मन नहीं है – केवल अलग-अलग दृष्टिकोण हैं। यह विविधता हमारे देश के लिए महत्वपूर्ण है। हमारे पास कितनी विविधता है, इस पर विचार करें, फिर भी यह सब एकता में परिवर्तित हो जाती है। इस विचार को पंचामृत ढांचे के तहत शासन में एकीकृत किया जा सकता है।” उपराष्ट्रपति ने भारत की प्रगति और एकता के लिए चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला और कहा, “देश के भीतर और बाहर कुछ ताकतें व्यवस्थित रूप से भारत की अर्थव्यवस्था और संस्थानों को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। उनका इरादा हमारी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना और हमारी प्रगति के मार्ग को बाधित करना है। ऐसी ताकतों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।” इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

khabarsamayper

साहस की एक प्रेरक कहानी: 55वें आईएफएफआई में ‘अमेरिकन वॉरियर’ की चमक

khabarsamayper

Leave a Comment