Breaking Newsनौकरी का अवसरराजनीति

मेधावी छात्र छात्राओं को मिली स्कूटी विद्यार्थियों ने सीएम को कहा धन्यवाद!!

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शहडोल में राज्य स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया और मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की वही मप्र के छतरपुर में भी स्कूटी वितरण कार्यक्रम नंबर वन स्कूल के खेल मैदान में आयोजित किया गया जहां पर सीएम शिवराज के कार्यक्रम को एलईडी के माध्यम से लाइव दिखाया गया स्कूटी वितरिण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदुम्न सिंह लोधी नपाध्यक्ष ज्योति चौरसिया पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष मोनू यादव भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अशोक दुबे सहित स्कूटी प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के अलावा अभिभावक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे इस अवसर पर बड़ामलहरा विधायक द्वारा सभी मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए स्कूटी की चाबी और हेलमेट प्रदान किया गया इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि शिवराज सरकार ने होनहार छात्र छात्राओं के हित में अनेकों योजनाएं चलाई है और अब स्कूटी देकर उन्हें प्रोत्साहित भी किया है वहीं मुख्य अतिथि बड़ामलहरा विधायक प्रदुम्न सिंह लोधी से जब पत्रकारों ने पूछा कि एक ओर सीएम शिवराज बच्चों को स्कूटी दे रहे दूसरी ओर नर्सिंग स्टूडेंट्स सड़कों पर उतर कर आंदोलन कर रहे हैं ना तो उनकी परीक्षाएं हो रही है और ना ही उनकी कोई सुनवाई हो रही है तो उन्होंने कहा कि इस मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा और शीघ्र अतिशीघ्र नर्सिंग स्टूडेंट्स के हक में निर्णय लिया जाएगा।।

Related posts

नरवाई जलाने के परिणाम आत्मघाती है, नरवाई नहीं जलाएं धुएं से बनता है कार्बन डाइऑक्साइड तापमान में होती वृद्धि नरवाई से जैविक खाद बनाएं

khabarsamayper

महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली भव्य गौरव यात्रा

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देशन में आठ दिवस में ढाई हजार से अधिक राजस्व प्रकरण निराकृत

khabarsamayper

Leave a Comment