Breaking Newsअन्य

राजस्थान में चलती बस में लगी भीषण आग: 20 से अधिक यात्रियों की मौत, कई झुलसे; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

जैसलमेर में चलती एसी बस में भीषण आग से 20 से अधिक यात्रियों की मौत होने की खबर आई है। सवार 57 यात्रियों में से कई ने बस से कूदकर जान बचाई, जबकि 19 गंभीर रूप से झुलस गए। घटना को लेकर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया भी आई है।

राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार दोपहर एक चलती एसी बस में लगी भीषण आग ने भयावह रूप ले लिया। हादसे में अब तक 20 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई है। कई लोग बस में ही जिंदा जल गए, जबकि कुछ ने खिड़कियां तोड़कर किसी तरह जान बचाई। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद बस का फाटक ही लाॅक हो गया था, जिससे लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। बस में कुल 57 यात्री सवार थे। हादसे के बाद 19 गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया था, जिनमें से अधिकांश की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। चार घायलों का इलाज जैसलमेर में जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Related posts

विश्व पर्यावरण दिवस* *पौधरोपण करने के साथ उनकी देखभाल भी करें : कलेक्टर* *एक पौधा, शुद्ध प्राण वायु, स्वस्थ जीवन*

khabarsamayper

भोपाल मेट्रो ट्रैक पर उतरी CMRS टीम, ट्रेन में करेगी सफर—‘ओके रिपोर्ट’ मिली तो नवंबर में शुरू हो सकता है कॉमर्शियल रन

khabarsamayper

जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर सहरिया परिवारों को अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में पहल करनी चाहिए।

khabarsamayper

Leave a Comment