Breaking News

विकासखंडों के चिन्हित 171 गाँवो में रविवार से 30 जून तक शिविरों का आयोजन किया जायेगा।

 

जबलपुर जनजातीय आबादी के लिए समान अवसरों का सृजन, सामाजिक-आर्थिक स्तर का विकास, बुनियादी ढांचे के सुधार और स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आजीविका के क्षेत्र में ठोस प्रगति हेतु चलाये जा रहे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जबलपुर जिले के सात विकासखंडों के चिन्हित 171 गाँवो में रविवार से 30 जून तक शिविरों का आयोजन किया जायेगा।

सहायक आयुक्त जनजातीय कल्याण नीलेश रघुवंशी के अनुसार धरती आबा अभियान के तहत चिन्हित गांवों में विकासखण्ड कुण्‍डम के 91, जबलपुर के 37, शहपुरा के 18, पनागर, मझौली एवं सिहोरा के 7-7 तथा विकासखण्ड पाटन के 4 गाँव शामिल हैं। इन गांवों के सर्वे में चिन्हित 95 हजार 714 जनजातीय हितग्राहियों को केन्द्र सरकार के ग्रामीण विकास, जल शक्ति, विद्युत, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, कौशल विकास, कृषि, दूरसंचार और जनजातीय कार्य विभाग सहित अन्य विभागों की 25 योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा तथा योजनाओं का शत प्रतिशत सेचुरेशन किया जायेगा।

श्री रघुवंशी ने बताया कि धरती आबा अभियान के तहत लगाये जाने वाले शिविरों में हितग्राहियों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी, ई-केवायसी एवं जाति प्रमाण पत्र बनाये जायेंगे तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रोफाइल पंजीयन एवं बैंक खाते खोलने के कार्य किये जायेंगे। इसके साथ ही राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में नामांकन सहित विभिन्न योजनाओं के आवेदन और स्वीकृति की कार्यवाही भी शिविरों में की जायेगी। शिविरों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ जनजातीय वर्ग के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाया जायेगा

Related posts

“सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना” से प्रदेश के छोटे निवेशकों के साथ किसान भी लाभान्वित होंगे।

khabarsamayper

गांजा तस्कर महिला गिरफ्तार 10 लाख का गांजा बरामद,एक महिला तस्कर फरार*

khabarsamayper

गढ़ी मलहरा थाना पुलिस ने अवैध वसूली के लिए मारपीट कर फरार दो आदतन अपराधियो को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार*

khabarsamayper

Leave a Comment