Breaking News

विजयाराजे शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरार में नवनिर्मित ललितकला संकाय भवन केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव 2024-25 का शुभारम्भ करेंगे।

विजयाराजे शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरार में नवनिर्मित ललितकला संकाय भवन, पुस्तकालय भवन व विज्ञान भवन प्रथम तल का लोकार्पण 24 मार्च को होगा। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में इस दिन प्रात: 10 बजे इन भवनों का लोकार्पण होगा। विश्व बैंक परियोजना के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई लगभग 8 करोड़ रूपये की धनराशि से इन भवनों का निर्माण हुआ है।

लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात् केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव 2024-25 का शुभारम्भ करेंगे। साथ ही विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरूस्कार वितरित करेंगे। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जायेगी।

लोकार्पण एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, क्षेत्रीय विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

Related posts

छतरपुर पुलिस की कार्रवाई: स्टेशन और बस स्टैंड पर चाय-पान की दुकानों की सघन जांच, संदिग्धों पर नकेल

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देशन में दूरस्थ क्षेत्र बकस्वाहा और लवकुशनगर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई

khabarsamayper

नौगांव पुलिस ने पकड़ा अवैध पटाखा कारोबार, 1.25 लाख की सामग्री जब्त

khabarsamayper

Leave a Comment