Breaking Newsअन्य

समाज को अनुशासित करने में संत-मुनियों की महती भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इंदौर में आयोजित जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ के 14वें अधिवेशन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संत-महात्माओं और मुनियों के उपदेशों ने भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रदेशभर में “सेवा पखवाड़ा अभियान” शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में उद्योग, निवेश, स्वरोजगार और गौसंरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया।

समारोह में आचार्य विश्वरत्न सागर ने मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना की और कहा कि सरकार धार्मिक न्यास, उद्योग और रोजगार में सराहनीय पहल कर रही है।
कार्यक्रम में मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला समेत कई जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related posts

माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण संपन्न संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर होंगे नियुक्त —–

khabarsamayper

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय टीम के लिए बड़ी खुशखबरी! वनडे टीम में वापसी करने जा रहा यह शानदार खिलाडी

khabarsamayper

जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर सहरिया परिवारों को अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में पहल करनी चाहिए।

khabarsamayper

Leave a Comment