Breaking News

सेवानिवृत्ति पर श्री मुकेश कुमार जैन को दी गई विदाई कलेक्टर ने की सराहनीय कार्यकाल की प्रशंसा

सेवानिवृत्ति पर श्री मुकेश कुमार जैन को दी गई विदाई
कलेक्टर ने की सराहनीय कार्यकाल की प्रशंसा
कलेक्टर ने कहा कर्तव्य के साथ सभी से स्नेह पूर्ण व्यवहार रहा
———
कलेक्टर कार्यालय छतरपुर में श्री मुकेश कुमार जैन सहायक ग्रेड-3 का 28 जून 2024 को शासकीय सेवा कार्यकाल समाप्त होने पर कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. द्वारा विदाई दी गई। कलेक्टर द्वारा श्री जैन की लगभग 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद 62 वर्ष में रिटायर्ड होने पर शॉल श्रीफल से स्वागत किया गया और उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, डिप्टी कलेक्टर श्री जी.एस. पटेल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों द्वारा श्री जैन का स्वागत कर शुभकामनाएं दी गई। श्री जैन ने कलेक्ट्रेट को विभिन्न शाखाओं में कार्य संपादित किया है और सहायक स्टेनो के रूप में सेवानिवृत्त हुए हैं। कलेक्टर श्री जी.आर. ने कहा इनका कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा, इनका कर्तव्य निर्वहन के साथ सभी के प्रति स्नेहपूर्ण व्यवहार रहा।

Related posts

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शहडोल में समूह की महिलाएं बेहद खुश अब पशुपालन से दूध और उससे बने उत्पाद से जुड़ने की तैयारी में

khabarsamayper

22 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेटिंसशिप युवा संगम का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय रेडीमेड गारमेंट पार्क, गदाईपुरा “कार्यालय परिसर” ग्वालियर में सांयकाल 4 बजे तक किया जा रहा है,

khabarsamayper

गल्ला व्यापारी की हत्याकांड का खुलासा

khabarsamayper

Leave a Comment