Breaking News

सोमवार को रवींद्र सभागम, भोपाल में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन “सिंदूरी अक्षर” में कवियों की रचनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को रवींद्र सभागम, भोपाल में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन “सिंदूरी अक्षर” में कवियों की रचनाएं सुनीं। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित यह कवि सम्मेलन भारतीय सेनाओं और जननायकों के शौर्य और पराक्रम पर केंद्रित रहा। कवियों ने भारत के सक्षम नेतृत्व और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को कविताओं का आधार बनाया।प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कवि सम्मेलन में आए कवियों का शाल और श्रीफल से सम्मान किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ सांसद श्री वीडी शर्मा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक श्री भगवान दास सबनानी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कवि सम्मेलन में आए वरिष्ठ कवि श्री हरि ओम पवार ने कहा कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री कवि सम्मेलन में श्रोताओं के साथ उपस्थित रहकर तल्लीनता से काव्य रचनाएं सुनते हैं, यह उनकी संवेदनशीलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव संस्कृति श्री शिव शेखर शुक्ला ,प्रमुख सचिव उद्योग श्री राघवेंद्र कुमार सिंह विक्रमादित्य पीठ के निदेशक श्री श्रीराम तिवारी,साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे एवं अनेक सुधिजन काव्य प्रेमी नागरिक आदि उपस्थित थे। कवि सम्मेलन देर रात्रि तक चला।

कवि सम्मेलन में श्री जानी बैरागी, श्री सुरेंद्र दुबे, अनु सपन, शैलेंद्र माथुर, सुमित मिश्रा, अमन अक्षर,दिनेश दिग्गज आदि ने काव्य रचनाएं पढ़ी।

Related posts

खजुराहो में 8 दिसंबर को विभागीय समीक्षा और 9 दिसंबर को कैबिनेट बैठक: कलेक्टर-एसपी ने तैयारियों की समीक्षा की

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्थान के जयपुर में घटी एक भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

khabarsamayper

India Records Academy Certifies World Record title to Varanasi District Administration for Most Participants in a Quiz Contest at Multiple Locations

Admin

Leave a Comment