Breaking News

अपराधों में 8 साल से फरार सजायाबी कुख्यात बदमाश कल्लू पटेल किया गिरफ्तार —

छतरपुर पुलिस के द्वारा जिले में आतंक का पर्याय बन चुके तीस हजार रुपये के इनामी दोहरे हत्याकाण्ड और डकैती जैसे गम्भीर प्रकृति के विभिन्न अपराधों में 8 साल से फरार सजायाबी कुख्यात बदमाश कल्लू पटेल को गिरफ्तार कर जिले को आतंक के साये से कराया मुक्त
बदमाश कल्लू पटेल वर्ष 2015 में पिता-पुत्र की नृशंस हत्या कर सनसनीखेज दोहरे हत्याकाण्ड को अंजाम देकर हुआ था फरार दुर्दांत बदमाश कल्लू पटेल फरारी के दौरान हत्या के प्रयास, डकैती, लूट, अड़ीबाजी, बलवा, अवैध हथियार से जान से मारने के लिए फायर करना जैसे गंभीर प्रकृति के अपराध घटित करने का आदतन था। बदमाश कल्लू पटेल अपनी दुर्दांत छवि का भय दिखाकर सामान्य जनमानस से करता था गुंडा टैक्स एवं रंगदारी वसूल, पुलिस को धोखा देने के लिए हुलिया बदलकर एवं पहचान छिपाकर भिन्न-भिन्न स्थानों पर रहकर काटता था फरारी ,
श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर श्री प्रमोद वर्मा के मार्गदर्शन में श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री ललित शाक्यवार के निर्देशन में छतरपुर पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी के द्वारा छतरपुर जिले के फरार आदतन बदमाशों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। कुख्यात आदतन अपराधी कल्लू पिता रघुनंदन पटेल निवासी मवई घाट थाना गौरिहार जिला छतरपुर वर्ष 2015 में पिता-पुत्र की नृशंस हत्या कर सनसनीखेज दोहरे हत्याकाण्ड को अंजाम देकर फरार हो गया था,फरारी के दौरान कल्लू पटेल हत्या के प्रयास, अवैध हथियार से जान से मारने के लिए फायर करना, अड़ीबाजी करना, लूट, डकैती, बलवा एवं दोहरे हत्याकाण्ड के पीड़ित साक्षी पर बयान से पलटने के लिये जान से मारने के नियत से हमला जैसे गंभीर प्रकृति के अपराध घटित कर फरारी के दौरान आरोपी कल्लू पटेल ने अपनी दुर्दांत छवि का दुरुपयोग कर जिले के स्थानीय लोगों को डरा धमकाकर गुंडा टैक्स एवं रंगदारी वसूल करने का आदी था कल्लू पटेल को माननीय न्यायालय के द्वारा 07 वर्ष की सजा से दण्डित किया गया था। कल्लू पटेल की फरारी के दौरान आपराधिक कृत्यों से सामान्य जनमानस के मध्य व्याप्त भय व आतंक के कारण पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन के द्वारा कल्लू पटेल पर 30,000 रुपये के इनाम की उद्घोषणा की गई थी।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अमित सांघी के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह एवं SDOP लवकुशनगर श्री पी.एल. प्रजापति के नेतृत्व में टीम गठित कर कुख्यात बदमाश कल्लू पटेल की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री विक्रम सिंह के नेत्रत्व में उपनिरी. आशुतोष श्रोत्रिय थाना प्रभारी गुलगंज, उपनिरी. संजय पांडे चौकी प्रभारी पहरा के द्वारा साइबर सेल के सहयोग से दादर नागर हवेली गुजरात में हुलिया बदलकर एवं पहचान छिपाकर रह रहे दुर्दांत आरोपी कल्लू पटेल को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर गिरफ्तार किया गया।
➡️ आपराधिक रिकॉर्ड
1. थाना गौरिहार के अपराध क्रमांक 94 /2000 धारा 307, 147, 148, 149 भादवि
2. थाना गौरिहार के अपराध क्रमांक 43/ 08 धारा 323, 294, 506, 336, 34 भादवि, 3(1)(10) एससी एसटी एक्ट
➡️फरार अपराध
3. थाना गौरिहार अपराध क्रमांक 158/15 धारा 302, 307, 147, 148, 149, 34 भादवि 25/27 आर्म्स एक्ट 3(2)(5) एससी एसटी एक्ट
4. थाना गौरिहार के अपराध क्रमांक 103/17 धारा 327, 341, 294, 506, 34 भादवि
5. थाना गौरिहार के अपराध क्रमांक 09/18 धारा 307, 294 भादवि 25/27 आर्म्स एक्ट एवं 3(2)(5) एससी एसटी एक्ट
6. थाना गौरिहार के अपराध क्रमांक 26/19 धारा 307, 394, 397, 338, 336 भादवि 25/27 आर्म्स एक्ट
➡️ महत्वपूर्ण भूमिका
निरीक्षक अनूप यादव थाना प्रभारी गौरिहार, उपनिरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय थाना प्रभारी गुलगंज, उपनिरीक्षक संजय पांडे चौकी प्रभारी पहरा, उपनिरीक्षक सिद्धार्थ शर्मा प्रभारी साइबर सेल छतरपुर, उपनिरीक्षक कल्पना गुप्ता साइबर सेल सागर, प्र.आर.राजन सिंह, आर.दीपक, आर. दानिश, आर. संजय साहू, आर.जगमोहित सिंह, साइबर सेल से प्र.आर.किशोर रैकवार, प्र.आर.संदीप तोमर, प्र.आर.विजय शुक्ला, प्र.आर.प्रदीप यादव, आर. धर्मराज पटेल, आर.विजयसिंह, आर.राहुल भदौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

May be an image of 11 people and text that says 'मध्य प्रदेश पुलिस'

Related posts

स्व. माधराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

khabarsamayper

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शनिवार को टिमरनी में सरपंच सम्मेलन में कहा कि पंचायतों के पंच, सरपंचों अपनी अपनी पंचायत क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाएं, और जल स्रोतों के संरक्षण के कार्य कराएं

khabarsamayper

शुक्रवार 13 जून को होने वाले अपने सभी कार्यक्रम निरस्त

khabarsamayper

Leave a Comment