Breaking Newsअन्य

इंदौर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, 3 की मौत

इंदौर।
शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार एक ट्रक में जा घुसी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही तीन युवाओं की जान चली गई।

मृतकों में मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल शामिल हैं। हादसे में कार सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Related posts

दिल्ली: फतेहपुर बेरी में पुलिस टीम पर हमला, गिरफ्तारी के दौरान तनावपूर्ण स्थिति

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारीकर की सौजन्य भेंट

khabarsamayper

छतरपुर के उतावली गांव में दर्दनाक हादसा – तीन मासूम भाई-बहनों की तालाब में डूबने से मौत

khabarsamayper

Leave a Comment