Breaking News

#एक_पेड़_माँ_के_नाम जरूर लगाएं और देखरेख करें: कलेक्टर

#एक_पेड़_माँ_के_नाम जरूर लगाएं और देखरेख करें: कलेक्टर
कलेक्टर ने पत्रकारों के साथ किया पौधरोपण
जिले में #फ्रूट_फॉरेस्ट में 1 मिलियन फलदार पौधे रोपने का लक्ष्य
कई फ्रूट फॉरेस्टों में लगाए गए पेड़ों में आने लगे फल
जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकारों के लिए आयोजित किया गया पौधारोपण कार्यक्रम
—-
पर्यावरण संरक्षण एवं शुद्ध प्राण वायु के लिए प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi के एक पेड़ माँ के नाम अभियान का छतरपुर जिले में भी क्रियान्वयन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में जिले में ब्लॉक स्तर पर बडे़ एरिया में फ्रूट फॉरेस्ट लगाए जा रहे। इसके पूर्व भी शहर के देरी रोड, खोंप, मुड़ेहरा सहित जिले के कई ग्रामों में ब्लॉक स्तर पर लगाए गए फ्रूट फॉरेस्ट में लगाए गए। कलेक्टर के निर्देशन में जिले की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर कई फ्रूट फॉरेस्ट लगाए गए हैं। जिनका संरक्षण स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा किया जा रहा। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त भी बन रहीं हैं। मंगलवार को जनसंपर्क विभाग छतरपुर द्वारा एक पेड़ अपनी माँ के नाम अभियान के तहत छतरपुर शहर के स्व. पं. देशराज पेटेरिया पार्क में कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन एवं मुख्यातिथ्य में पत्रकारों के लिए पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां 101 फलदार पौधों को रोपा गया। जिसमें आम, अमरूद, जामुन, कटहल इत्यादि पौधों को रोपा गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जी.आर. ने कहा कि क्लाईमेट चेंज के चलते पौधारोपण करना आवश्यक है ताकि पेड़ों के संख्या बढ़ने से तापमान का संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा जिले में फ्रूट फॉरेस्ट में एक मिलियन फलदार पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है और अभी तक लगभग 4 लाख पौधे रोपे गए हैं। उन्होंने जिलेवासियों से एक पेड़ अपनी माँ के नाम अभियान से जुड़कर पौधा लगाने एवं उनकी नियमित देखरेख करने की अपील की है। इस अवसर पर जनसंपर्क, वन विभाग एवं नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

Related posts

उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन कालनेमि’: तीन जिलों में 511 गिरफ्तार, 19 बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल

khabarsamayper

337 मीट्रिक टन यूसीआईएल अपशिष्ट की पैकिंग, लोडिंग और परिवहन सीपीसीबी द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ विशेष 12 कंटेनरों से किया जायेगा

khabarsamayper

अलीराजपुर में 1369 नव दम्पतियों को मुख्मयंत्री कन्या विवाह योजना में 7 करोड़ 52 लाख रूपये की राशि कन्यादान के रूप में दी गई है।

khabarsamayper

Leave a Comment