अन्य

एमपी बिजली कंपनियों पर 7,852 करोड़ बकाया, समाधान योजना से अब तक सिर्फ 577 करोड़ की वसूली

एमपी बिजली कंपनियों पर 7,852 करोड़ बकाया, समाधान योजना से अब तक सिर्फ 577 करोड़ की वसूली


मध्य प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों पर कुल 91.06 लाख उपभोक्ताओं का 7,852 करोड़ रुपये बकाया है। इस राशि पर अब तक 3,861 करोड़ रुपये का सरचार्ज भी जुड़ चुका है। सबसे ज्यादा बकाया मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी पर है, जहां 36.96 लाख उपभोक्ताओं पर 4,984.3 करोड़ रुपये देय हैं। इस पर 3,198.7 करोड़ रुपये का सरचार्ज लगाया जा चुका है। बकाया वसूली के लिए 1 नवंबर से समाधान योजना शुरू की गई थी। अब तक प्रदेश के 9.51 लाख उपभोक्ता इस योजना में शामिल हुए हैं, जो कुल बकायादारों का लगभग 10 प्रतिशत है। इनमें से 5.81 लाख उपभोक्ताओं ने एकमुश्त 513 करोड़ रुपये जमा किए हैं। वहीं 3.69 लाख उपभोक्ताओं ने किश्तों में 63.3 करोड़ रुपये जमा कर कुल 577.4 करोड़ रुपये की वसूली हुई है।

Related posts

पुणे में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को रौंदा, आरोपी पुलिसकर्मी निकला

khabarsamayper

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विधानसभा में ‘मध्यप्रदेश विधानसभा: 1956–2025’ और ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ चित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

khabarsamayper

छतरपुर: जमीन जालसाजी मामले में सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment