छतरपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक गुम 13 वर्षीय बालक को महज दो दिन में तलाश कर उसके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया। पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में अब तक 470 से अधिक गुमशुदा बालक-बालिकाओं को देश के विभिन्न राज्यों से दस्तयाब किया गया है। बालक के माता-पिता, जो सागर जिले के निवासी हैं और छतरपुर में मजदूरी करते हैं, उन्होंने पुलिस की त्वरित और मानवीय कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया।
