Breaking Newsअन्य

कड़ी सुरक्षा के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में चंदन का पेड़ काटकर चोरों ने की बड़ी सेंधमारी

मध्य प्रदेश विधानसभा भवन की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोरों ने परिसर के अंदर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शीतकालीन सत्र के दौरान कड़े सुरक्षा घेरे के बावजूद चोरों ने विधानसभा परिसर में मौजूद चंदन के एक पेड़ को इलेक्ट्रिक कटर से काट डाला। हालांकि वे पेड़ को बाहर ले जाने में नाकाम रहे। इसके अलावा चंदन के दो और पेड़ों पर कटर से चीरा लगाया गया, लेकिन उन्हें काट नहीं सके।
घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब परिसर में सैकड़ों सुरक्षा जवान तैनात रहते हैं। पुलिस और प्रशासन इस मामले की गहन जांच में जुट गए हैं।

Related posts

छतरपुर में अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार, गौरिहार पुलिस ने खेत की टपरिया से दबोचा

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. इंदौर में 300 दिव्यांगजनों को बैटरीयुक्त ट्राईसिकल सहित अन्य सहायक उपकरण किये वितरित

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस 2025 के अवसर पर किसी भी संकट की घड़ी में मानवता की सेवा में तत्पर स्वयंसेवकों को सादर नमन

khabarsamayper

Leave a Comment