अन्य

कलेक्टर की विशेष पहल: युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर 12 फरवरी को आईटीआई में रोजगार मेला, 50 युवाओं को मिलेगा जॉब ऑफर

📰 कलेक्टर की विशेष पहल: युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

12 फरवरी को आईटीआई में रोजगार मेला, 50 युवाओं को मिलेगा जॉब ऑफर

छतरपुर। जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन एवं विशेष प्रयासों से 12 फरवरी 2026 को महोबा बाईपास रोड स्थित शासकीय आईटीआई, छतरपुर में युवा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण है।

एशिया सॉफ्ट कंपनी करेगी चयन

रोजगार मेले में एशिया सॉफ्ट प्राइवेट कंपनी द्वारा आईटीआई के ट्रेड इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन एवं फिटर में उत्तीर्ण 50 युवाओं का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 20 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

चयनित युवाओं को मीटर इंस्टालेशन, मीटर रीडिंग एवं अन्य तकनीकी कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

जिला पंचायत सीईओ श्री अरजरिया ने बताया कि यह पहल स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे जिले के तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

एचसीएल कंपनी भी आयोजित करेगी परीक्षा

आगामी दिनों में एचसीएल कंपनी द्वारा टेट बी परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 12वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। चयनित विद्यार्थियों को बिट्स पिलानी (बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस) से डिग्री प्रदान की जाएगी।

इस योजना के तहत विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ स्कॉलरशिप और वेतन भी मिलेगा। गुरुवार को एचसीएल कंपनी के डायरेक्टर के जिले में आगमन की भी जानकारी दी गई है।

👉 प्रशासन की इस पहल से जिले के युवाओं में उत्साह का माहौल है और रोजगार के नए अवसर खुलते नजर आ रहे हैं।

Related posts

📰 छतरपुर: पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी को किया सम्मानित

khabarsamayper

कैदी वार्ड ड्यूटी में लापरवाही: एसपी ने दिखाई सख्ती, प्रधान आरक्षक सेवा से बर्खास्त

khabarsamayper

सूरत में सनसनी: कचरे के ढेर से मिला युवक का कटा सिर, इलाके में हड़कंप

khabarsamayper

Leave a Comment