अन्य

कलेक्टर के निर्देशन में सीईओ जिपं ने विगत रात्रि को भोयरा गौशाला का निरीक्षण किया

कलेक्टर के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत नमः शिवाय अरजरिया ने भोयरा गौशाला का रात्रिकालीन निरीक्षण किया 🐄🌙

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने बीती रात्रि जनपद पंचायत बड़ामलहरा के ग्राम भोयरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम की गौशाला का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 73 गौवंश पाए गए। वहां विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, पानी एवं भूसा की पर्याप्त व्यवस्था पाई गई।
सीईओ ने गौशाला संचालित करने वाले समूह से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश दिए ताकि गौवंशों की देखरेख और बेहतर की जा सके।

इसके पश्चात उन्होंने ग्राम नयाखेरा का भी भ्रमण किया और ग्रामवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने मांग रखी कि नयाखेरा से घुवारा तक सीधा मार्ग (3 कि.मी.) बनाया जाए, क्योंकि वर्तमान में उन्हें भोयरा और पनवारी होकर लगभग 12 कि.मी. का रास्ता तय करना पड़ता है।

सीईओ अरजरिया ने मौके पर पहुंचकर संभावित मार्ग का अवलोकन किया और बताया कि रास्ते में एक रपटा निर्माण की आवश्यकता है। कुछ हिस्से में निजी भूमि पड़ने पर उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर दानपत्र देने का आग्रह किया।

ग्राम में कीचड़युक्त सड़कों की स्थिति देखकर ग्राम पंचायत को 5वें एवं 15वें वित्त आयोग से सीसी रोड निर्माण के निर्देश भी दिए गए।

 

Related posts

पति से विवाद के बाद महिला का खौफनाक कदम: तीन बेटियों की हत्या कर खुद लगाई फांस

khabarsamayper

छतरपुर में स्कूल बसों की सख्त चेकिंग – 3 बसों पर कार्रवाई, 6 हजार का जुर्माना

khabarsamayper

प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों का जनरल कोच में हंगामा, सुरक्षा कर्मी भी बेबस

khabarsamayper

Leave a Comment