अन्य

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध गिट्टी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई डंपर जब्त, खजराहो थाने में खड़ा कराया गया

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध गिट्टी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

डंपर जब्त, खजराहो थाने में खड़ा कराया गया

छतरपुर। जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक और बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर क्रेशर गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए एक डंपर को जब्त किया गया है।

सहायक खनिज अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित डंपर ग्राम लखेरी स्थित विंध्याचल क्रेशर (प्रो. वेदप्रकाश पाठक) से गिट्टी लोड कर खजराहो एयरपोर्ट के सामने खाली करने के लिए ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान गिट्टी का परिवहन नियमों के विरुद्ध और अवैध पाया गया।

डंपर सीज, आगे की कार्रवाई जारी

प्रशासन ने डंपर को कलेक्टर के आगामी आदेश तक सीज कर दिया है। जब्त वाहन को पुलिस थाना खजराहो परिसर में सुरक्षित रूप से खड़ा कराया गया है।

यह संयुक्त कार्रवाई सहायक खनिज अधिकारी एवं खनिज सर्वेयर द्वारा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन के मामलों में आगे भी लगातार और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

👉 प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

Related posts

छतरपुर पुलिस का स्कूल–कॉलेजों में सुरक्षा अभियान

khabarsamayper

फतेहाबाद में कार से बरामद हुए करोड़ों रुपये — गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

khabarsamayper

फ्लोरिडा में हाईवे पर विमान की क्रैश-लैंडिंग, कार से टक्कर—लाइव VIDEO ने उड़ाए होश

khabarsamayper

Leave a Comment