अन्य

खजुराहो के शिवसागर तालाब से मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू, कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

खजुराहो के शिवसागर तालाब से मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू, कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

खजुराहो। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो के शिवसागर तालाब में दिखाई दिए मगरमच्छ को शनिवार को सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला गया। नागरिकों एवं पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

तालाब में मगरमच्छ की मौजूदगी से स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले पर्यटकों में भय का माहौल था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने नगर परिषद, वन विभाग और पुरातत्व विभाग को तत्काल समन्वय कर रेस्क्यू अभियान चलाने के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में नगर परिषद द्वारा संबंधित विभागों को पत्राचार कर संयुक्त टीम गठित की गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीईआरएफ, होमगार्ड, वन विभाग, पुरातत्व विभाग एवं नगर परिषद की संयुक्त टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। अभियान के दौरान डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड भूपेंद्र सिंह ठाकुर, प्लाटून कमांडेंट विनीत तिवारी सहित एसडीईआरएफ के जवान राकेश, रविंद्र, अमन, दिनेश, सुनील, अशोक, पुरुषोत्तम, विनोद, प्रीतम, मुन्ना लाल, पर्वत सिंह, बाबूलाल, बालक दास तथा वाहन चालक गयादीन अहिरवार की विशेष भूमिका रही।

करीब कई घंटों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा गया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उसे दूरस्थ क्षेत्र की नदी में छोड़ा जाएगा, ताकि मानव बस्तियों से दूर प्राकृतिक वातावरण में उसका संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से संभावित खतरे को टाल दिया गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की तत्परता की सराहना की है।

Related posts

छतरपुर: वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत संपन्न, 968 लंबित और 1331 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निपटारा, 3855 लोग हुए लाभान्वित

khabarsamayper

छतरपुर जिला जेल का कथित रिश्वत वसूली वीडियो वायरल, जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप

khabarsamayper

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राज्यमंत्री कृष्णा गौर को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

khabarsamayper

Leave a Comment