खजुराहो में कृषि मंत्री जहां बैठक कक्ष में फाइलों में किसानों की समस्या तलाश रहे हैं, वहीं दूसरी ओर किसान खाद संकट से जूझते हुए लगातार सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेशभर में किसान खाद नहीं मिलने से परेशान हैं, कई जगह महिलाओं को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। लाड़ली बहनों सहित कई महिलाएं सड़कों पर बैठकर अपनी आवाज़ उठाती दिखीं। किसानों का आरोप है कि कभी अधिकारी लाठी चला देते हैं, तो कभी पुलिस FIR की धमकी देती है। इसके बावजूद कृषि मंत्री को जमीन पर हो रही किसानों की वास्तविक परेशानी की कोई जानकारी नहीं है और वह समस्या को केवल कागज़ों में खोजते नजर आ रहे हैं।
