Breaking Newsअन्य

गढ़ी मलहरा पुलिस की कार्रवाई: अवैध वसूली और मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार

थाना गढ़ी मलहरा पुलिस ने ग्राम पिड़पा में अवैध वसूली एवं मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम पिड़पा में खेत के बने कुएं के पास आरोपियों ने उससे पैसों की मांग की और रकम न देने पर मारपीट की। मामले में थाना गढ़ी मलहरा में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न संभावित स्थानों पर दबिश दी और घटना में शामिल तीनों आरोपियों—

  • जीतू पटेल पिता दीनदयाल पटेल

  • पवन पटेल पिता राकेश पटेल

  • तिज्जू पटेल पिता नंदकिशोर पटेल
    सभी निवासी ग्राम पिड़पा—को गिरफ्तार कर लिया।

तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

यह कार्रवाई एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गढ़ी मलहरा निरीक्षक रीता सिंह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह, शैलेंद्र तिवारी, प्रदीप तिवारी, आरक्षक दशरथ, श्रीराम सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

सीईओ निर्वाचन म.प्र. ने मतगणना तैयारियों की समीक्षा की मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाना रहेगा प्रतिबंधित

khabarsamayper

खजुराहो में CM मोहन यादव का सरप्राइज विज़िट: बस स्टॉप पर छात्रों से की आत्मीय बातचीत

khabarsamayper

योजनाबद्ध प्रयासों से होगा विकास और प्रकृति का संरक्षण : मुख्यमंत्री भारत की प्राचीन निर्माण परंपराएं आज भी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में मार्गदर्शक : मंत्री राकेश सिंह

khabarsamayper

Leave a Comment