Breaking News

गढ़ी मलहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मंदिर के पास जुए के फड़ में दबिश, 11 जुंवारी गिरफ्तार

थाना गढ़ी मलहरा पुलिस ने जुआ-सट्टा के विरुद्ध कड़ा एक्शन लेते हुए कस्बा क्षेत्र में एक मंदिर के पास चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारा और मौके से 11 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बा स्थित एक मंदिर के चबूतरे पर कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस की घेराबंदी में सभी आरोपी पकड़ में आ गए। जुए के इस फड़ से ₹26,040 नगद, 3 दोपहिया वाहन (एक स्कूटी व दो मोटरसाइकिल), और 10 मोबाइल फोन (OnePlus, Samsung, Realme, Vivo, Oppo सहित विभिन्न ब्रांड) जब्त किए गए। कुल जप्त संपत्ति की कीमत करीब ₹2.25 लाख आंकी गई है।

  1. नीरज कुमार चौरसिया

  2. मुकेश कुमार चौरसिया (उम्र 32)

  3. शिवम चौरसिया

  4. अमित कुमार चौरसिया

  5. शैवेन्द्र कुमार चौरसिया

  6. संतोष चौरसिया

  7. राजकुमार चौरसिया

  8. अतुल चौरसिया

  9. पंचम लाल चौरसिया

  10. सुवान अली

  11. ओमप्रकाश सोनी

सभी आरोपी गढ़ी मलहरा के विभिन्न वार्डों के निवासी हैं।

पुलिस ने इन सभी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत अलग से कार्रवाई भी की गई है। इस मामले की विवेचना जारी है।

यह कार्रवाई एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रीता सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह, जनक सिंह, आरक्षक दशरथ, योगेश, प्रेम सिंह, श्री राम एवं महिला आरक्षक राधा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

27 अप्रैल को इंदौर में आईटी इंडस्ट्री-कॉन्क्लेव और 3 मई को एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव मंदसौर में आयोजित की जा रही है।

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने विद्यार्थियों को दिया UPSC व प्रतियोगी परीक्षाओं का मार्गदर्शन, साइबर व मुस्कान अभियान पर की चर्चा

khabarsamayper

सीएम डॉ. यादव ने 27% ओबीसी आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक बुलाई

khabarsamayper

Leave a Comment