गणेश चतुर्थी एवं मिलाद-उन-नबी पर शांति समिति की बैठक सम्पन्न
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में गणेश चतुर्थी (27 अगस्त), मिलाद-उन-नबी (5 सितम्बर) एवं गणेश मूर्ति विसर्जन (6 सितम्बर) को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में एसपी अगम जैन, एडीएम मिलिंद नागदेवे, एसडीएम, सीएसपी सहित संबंधित अधिकारी, समिति सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
👉 कलेक्टर श्री जैसवाल ने स्वच्छता, बिजली, लाइटिंग, यातायात एवं स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। छोटी गणेश मूर्तियों का विसर्जन नगरपालिका द्वारा चिन्हित स्थानों पर और बड़ी मूर्तियों का बूढ़ा बांध में किया जाएगा।
👉 मिलाद-उन-नबी का जुलूस 5 सितम्बर को मुश्किल कुशाली से दोपहर 2 बजे प्रारंभ होकर छत्रसाल चौराहा तक शाम 6 बजे समाप्त होगा।
👉 लाउडस्पीकर गाइडलाइन अनुसार बजाने के निर्देश दिए गए।
एसपी श्री अगम जैन ने कहा कि सभी पर्व सौहार्दपूर्वक और भाईचारे की भावना से मनाएं। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर साइबर सेल द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

