Breaking News

ग्रामीणों से जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

ग्रामीणों से जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

जिले के विकासखंड घाटीगाँव के आदिवासी बहुल ग्राम चराईडांग में पीएम जनमन योजना के तहत मल्टीपरपज सेंटर (बहुउद्देश्यीय केन्द्र) बनने जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार ने इस केन्द्र के लिये आवंटित जमीन का बुधवार को निरीक्षण किया। साथ ही केन्द्र का काम जल्द से जल्द शुरू कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक कुमार ने ग्रामीणों से जल गंगा संवर्धन अभियान पर भी चर्चा की। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही अभियान के तहत वृहद स्तर पर जल संरक्षण का कार्य करने एवं मिलजुलकर गाँव की जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा इस कार्य में शासन स्तर से मदद दिलाई जायेगी।

इस अवसर पर एसडीएम घाटीगाँव श्री राजीव समाधिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं ग्रामीणजन मौजूद थे।

Related posts

14 अप्रैल तक चलेगा महानाट्य का महामंचन, 250 कलाकार एक साथ कर रहे हैं अभिनय

khabarsamayper

भागीरथपुरा में जहरीले पानी से मातम, 23 की मौत, सैकड़ों बीमार

khabarsamayper

भड़काऊ बयानों से माहौल खराब करने वाली भाजपा नेत्री के खिलाफ एकजुट हुए पत्रकार, एसपी को सौंपा ज्ञापन*

khabarsamayper

Leave a Comment