Breaking News

ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक में कहा आपात स्थिति को ध्यान में रखकर जिले के प्रत्येक पेट्रोल पंप पर 2 हजार लीटर डीजल व एक हजार लीटर पेट्रोल रिजर्व रखें।

आपात स्थिति को ध्यान में रखकर जिले के प्रत्येक पेट्रोल पंप पर 2 हजार लीटर डीजल व एक हजार लीटर पेट्रोल रिजर्व रखें। साथ ही पेट्रोल पंपों के फायर सिस्टम को भी भलीभाँति परख लें और यदि कहीं कोई कमी हो तो उसे दुरुस्त कर लें। यह बात कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक में कही। उन्होंने कहा पेट्रोल पंप संचालक भी देश के साथ एकजुट होकर अपना योगदान दें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री टी एन सिंह भी मौजूद थे।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों से अपने-अपने पेट्रोल पंपों पर सायरन लगाने के लिये भी कहा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप पर सायरन लगने से सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को सतर्क किया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि यदि सायरन उपलब्ध न हों तो लाउड स्पीकर को ब्लूटूथ से जोड़कर सायरन की तरह बजाया जा सकता है।

कलेक्टर श्रीमती चौहान के प्रस्ताव पर बैठक में मौजूद पेट्रोल पंप संचालकों एवं पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सहमति जताई। साथ ही कहा कि सभी पेट्रोल पंपों पर देश हित में डीजल व पेट्रोल रिजर्व रखेंगे। साथ ही सभी पेट्रोल पंप पर सायरन भी लगा लिए जायेंगे।

Related posts

वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है — बच्चे को सीने पर बांधकर टिकट काटती दिखीं झांसी की बस कंडक्टर निधि तिवारी

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देशन में अधिकारी जिले में पेयजल आपूर्ति का कर रहे निरीक्षण

khabarsamayper

हिनौता गांव में 4 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण का भूमि पूजन

khabarsamayper

Leave a Comment