Breaking Newsअन्य

छतरपुर: “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत नौगांव पुलिस ने 24 घंटे में गुमशुदा बालक को किया बरामद

छतरपुर पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान लगातार सफल साबित हो रहा है।
थाना नौगांव पुलिस ने गुमशुदा बालक को सिर्फ 24 घंटे में दस्तयाब कर परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया।
परिजनों ने पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि “पुलिस ने वाकई मुस्कान लौटाई है।”

अब तक वर्ष 2025 में 387 बालक-बालिकाओं को खोजकर उनके परिवारों से मिलाया जा चुका है।
पुलिस की टीमें धार्मिक स्थलों, बाजारों और बस स्टैंड जैसे स्थानों से गुम बच्चों की तलाश कर रही हैं।

इस सराहनीय कार्रवाई में एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम के निर्देशन में थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे और उनकी टीम —
उप निरीक्षक जितेंद्र सोनी, एएसआई प्रदीप मिश्रा, प्रधान आरक्षक दृगपाल सिंह, आरक्षक जितेंद्र, राजकुमार, हरदेव और आसाराम की अहम भूमिका रही।

Related posts

मध्यप्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के संस्थान की स्थापना पर हुआ विचार-विमर्श

khabarsamayper

नए बीज उत्पादन कार्यक्रम कराएं: कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने नौगांव कृषि प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण

khabarsamayper

उज्जैन पधारने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के आनंदमयी महाकुंभ स्नान के लिये अधिकारियों का त्रि-दिवसीय प्रशिक्षण सत्र

khabarsamayper

Leave a Comment