छतरपुर न्यूज़ – छतरपुर शहर के राजनगर बाइपास मार्ग के समीप स्थित वार्ड नंबर 12 की फूलादेवी कॉलोनी के रहवासी गुरुवार रात अचानक विद्युत कार्यालय के बाहर पहुंचकर गए, और मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।दरअसल, नारेबाजी कर रहे रहवासियों का कहना था कि उनके मोहल्ले में पिछले दो दिनों यानि की 48 घंटे से लाइट नहीं है। जिसकी शिकायत कई बार कर चुके हैं लेकिन कोई भी अधिकारी-कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। भीषण गर्मी में बिजली न होने से लोगों भारी परेशानी से जूझ रहे हैं और कई बच्चे बीमार हो गए हैं बच्चो के इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।मोहल्ले के लोगों ने कई बार विभाग के अधिकारियों को अपनी समस्या बताई लेकिन उसके बाद भी विद्युत सुधारी नहीं गई।

