अन्य

छतरपुर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई – पनौठा रोड से अवैध देशी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पनौठा रोड से एक युवक को 315 बोर का अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली पुलिस को शनिवार दोपहर पनौठा रोड नदी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति के हथियार सहित मौजूद होने की सूचना प्राप्त हुई थी। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और संदेही युवक को रोका। तलाशी के दौरान युवक के पास से 315 बोर का एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ चौरसिया पिता श्यामलाल चौरसिया निवासी विश्वनाथ कॉलोनी, छतरपुर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है। बताया गया है कि आरोपी की हथियार के साथ तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी।

छतरपुर जिले में बीते दिनों में अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 375 से अधिक आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अवैध हथियार निर्माण से जुड़े अड्डों और उनके नेटवर्क को भी खंगाल रही है।

इस पूरी कार्रवाई को नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, प्रधान आरक्षक दाताराम, देवीदास, शैलेंद्र सिंह एवं आरक्षक देशराज सहित अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related posts

छतरपुर मेला जलविहार में लात-घूंसों की बरसात, मारपीट का वीडियो वायरल

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा — “नई शिक्षा नीति ने युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ा, देश में दिख रहा है परिवर्तन”

khabarsamayper

नौगांव मेला ग्राउंड में पुलिस की तत्परता, भटके 3 वर्षीय बालक-बालिका को 1 घंटे में परिजनों से मिलवाया

khabarsamayper

Leave a Comment