Breaking Newsअन्य

छतरपुर कोतवाली पुलिस ने ₹10-10 हजार के इनामी 2 फरार आरोपियों सहित 8 को किया गिरफ्तार

इनामी दो फरार आरोपियों सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पठापुर रोड पर एक माह पूर्व मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने की घटना सामने आई थी। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। उपचार के दौरान पीड़ित की मृत्यु हो जाने पर प्रकरण में हत्या की धारा जोड़ी गई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे तथा फरार आरोपियों पर ₹10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम ने 6 आरोपियों—

  1. मनीष कुशवाहा उर्फ चखना

  2. चंदू उर्फ चंद्र प्रकाश कुशवाहा

  3. भगवान दास उर्फ हल्के

  4. रामप्रसाद उर्फ भज्जू कुशवाहा

  5. पप्पू उर्फ हरदास कुशवाहा

  6. हरदास कुशवाहा की पत्नी

को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद किए थे।

इसके बाद फरार चल रहे अन्य दो आरोपी—
7. चतुर उर्फ बुद्धू कुशवाहा पिता बंदी कुशवाहा
8. जयप्रकाश उर्फ पुलाव कुशवाहा पिता पप्पू उर्फ हरदास कुशवाहा
निवासी वार्ड क्रमांक 38, पठापुर रोड, छतरपुर को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी जयप्रकाश उर्फ पुलाव पूर्व से मारपीट जैसे अपराधों में लिप्त रहा है।

सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही जारी है।

Related posts

यूपी के मैनपुरी में स्थापित होगी माधवराव सिंधिया की प्रतिमा

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देशन में पटवारियों को दिया जा रहा तकनीकी प्रशिक्षण —–

khabarsamayper

रेत माफियाओं के द्वारा अवैध रेत निकालते वीडियो वायरल..

khabarsamayper

Leave a Comment