छतरपुर : जिला प्रशासन की मानवीय पहल, हिट एंड रन पीड़ितों को 10 लाख की सहायता
छतरपुर। कलेक्टर एवं दावा निपटान आयुक्त पार्थ जैसवाल ने हिट एंड रन मामलों में मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्परता से राहत राशि स्वीकृत की है। बीते तीन दिनों में 5 अलग-अलग प्रकरणों में कुल 10 लाख रुपए की प्रतिकर राशि पीड़ित परिवारों को मंजूर की गई।
जिले में अब तक हिट एंड रन के 30 मामलों में 48 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की जा चुकी है। जिला प्रशासन की इस तत्परता से पीड़ित परिवारों को संबल मिल रहा है और शासन-प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है।
हाल ही में स्वीकृत प्रकरण :
इटवा सरकार मंदिर, गढ़ीमलहरा (28 अप्रैल 2022) – कूरा बसोर की मृत्यु, पत्नी प्यारीबाई बसोर को 2 लाख।
सौरा पहाड़ी, खजुराहो फोरलेन (12 दिसम्बर 2021) – जयराम विश्वकर्मा की मृत्यु, पत्नी कृष्णा विश्वकर्मा को 2 लाख।
ग्राम निवारी, पानी की टंकी के पास (12 दिसम्बर 2022) – मोहनलाल कुशवाहा की मृत्यु, पत्नी भूरीबाई को 2 लाख।
बड़ामलहरा, बड़ा पुल (18 अक्टूबर 2022) – राकेश कुशवाहा की मृत्यु, पत्नी रामप्यारी, पुत्र देवराज और पुत्री निशा को 2 लाख की राशि तीन हिस्सों में स्वीकृत।
ग्राम हमा की पुलिया (03 जून 2022) – मुकेश अहिरवार की मृत्यु, पत्नी रजनी अहिरवार को 2 लाख।
कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कहा कि जिला प्रशासन हिट एंड रन पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस तरह के मामलों में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

