छतरपुर पुलिस ने जिलेभर में गन हाउसों की सघन जांच शुरू कर दी है।
एसपी अगम जैन के निर्देश पर पुलिस अधिकारी विभिन्न थाना क्षेत्रों में बंदूक और कारतूस की लाइसेंसी दुकानों का निरीक्षण कर रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान स्टॉक और स्टॉक रजिस्टर की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो।
नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी और थाना कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह दांगी ने पुलिस टीम के साथ छतरपुर नगर स्थित कई गन हाउसों का भ्रमण कर निरीक्षण किया।
पुलिस ने संचालकों को शस्त्रों की सुरक्षा, निर्धारित मानकों का पालन और अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि पूर्व में एक गन हाउस में अनियमितता पाए जाने पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर कार्यवाही की थी।
पुलिस का यह अभियान शस्त्र सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जारी है।

