अन्य

छतरपुर पुलिस प्रशिक्षण शाला में “यातायात पाठशाला” का आयोजन, विद्यार्थियों को बताया सड़क सुरक्षा का महत्व 🚦

📢 IAPR NEWS
छतरपुर पुलिस प्रशिक्षण शाला में “यातायात पाठशाला” का आयोजन, विद्यार्थियों को बताया सड़क सुरक्षा का महत्व 🚦

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में जिलेभर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में थाना यातायात परिसर, पुलिस प्रशिक्षण शाला छतरपुर में “यातायात पाठशाला” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक बृहस्पति साकेत ने निजी संस्थान से आए छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा एवं “गोल्डन ऑवर” के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन न केवल कानूनी बल्कि जीवन रक्षक भी है।

विद्यार्थियों को यातायात संकेतों, सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली शारीरिक एवं आर्थिक क्षति के बारे में बताया गया। साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य बताया गया। मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले खतरों के बारे में भी चेताया गया।

कार्यक्रम में वाहन चेकिंग अभियान, चालानी कार्यवाही एवं ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी नियमों की जानकारी दी गई। बताया गया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर ही वाहन चलाने की अनुमति है।
साथ ही “राहवीर योजना” की जानकारी दी गई जिसके तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल चिकित्सा सहायता दिलाने पर सहयोगी को शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि व व्यय प्रतिपूर्ति प्रदान की जाती है।

विद्यालय संचालक एवं अध्यापकों से अपील की गई कि वे शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही स्कूली वाहन संचालित करें ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


🔖

 

Related posts

कलेक्टर के निर्देशन में सीईओ जिपं ने विगत रात्रि को भोयरा गौशाला का निरीक्षण किया

khabarsamayper

कानून-व्यवस्था पर सीएम मोहन यादव की सख्ती, लापरवाही पर SP रायसेन अटैच

khabarsamayper

बेरखेड़ी बना “हर घर नल से जल ग्राम” — जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की ज़िंदगी

khabarsamayper

Leave a Comment