Breaking Newsअन्य

छतरपुर: फायर कर हत्या का प्रयास करने वाला मुख्य आरोपी पर्वत सिंह बुंदेला सहित दो गिरफ्तार, देशी कट्टा और कार जब्त

छतरपुर जिले की थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ग्राम मोरवा के पास फायर कर हत्या का प्रयास करने वाले मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

चार दिन पूर्व रात्रि में ग्राम मोरवा के पास बोलेरो वाहन से जा रहे फरियादी धर्मेंद्र सिंह का रास्ता रोककर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी।
इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

गंभीर अपराधों में लिप्त मुख्य आरोपी पर्वत सिंह बुंदेला के खिलाफ पहले से ही अवैध हथियार, शराब और मारपीट जैसे 7 अपराध दर्ज हैं।
पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी के साथ सहआरोपी सुरेश रजक उर्फ कल्लू को भी गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा और ब्रीजा कार बरामद की है।
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया, वहीं विवेचना कार्यवाही जारी है।

यह पूरी कार्रवाई एएसपी आदित्य पटले और सीएसपी अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी और उनकी टीम द्वारा की गई।

Related posts

नई दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जलशक्ति मंत्री व गुजरात मुख्यमंत्री से की चर्चा

khabarsamayper

नक्सल मुठभेड़ में शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा के परिवार को 1 करोड़ की सहायता, भाई को अनुकंपा नियुक्ति

khabarsamayper

हिंदू छात्राओं को कथित ‘हिजाब’ पहनाने का विरोध

khabarsamayper

Leave a Comment