Breaking Newsअन्य

छतरपुर: शासकीय स्कूलों में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत छात्रों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

जिला छतरपुर में नशा मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा लगातार जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम कदारी तथा देरी के शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल में छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नुकसान और भविष्य पर होने वाले नकारात्मक असर के बारे में जागरूक किया गया। विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्थलों व संस्थाओं में लगातार ऐसे कार्यक्रम जारी हैं, जिनका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और स्वस्थ समाज निर्माण करना है।

Related posts

राजभवन में “कर्मयोगी बनें” विषय पर 28 मार्च 2025 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विकास कार्यों की बड़ी-बड़ी सौगातें देने 24 अप्रैल को ग्वालियर आयेंगे।

khabarsamayper

एक पेड़ माँ के नाम जरूर लगाएं और देखरेख करें: कलेक्टर

khabarsamayper

Leave a Comment