Breaking Newsअन्य

छतरपुर: सिविल लाइन थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार — 7 मोटरसाइकिल बरामद

छतरपुर थाना सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोरी के गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
गिरफ्तार आरोपियों से लॉक तोड़ने में इस्तेमाल होने वाली चाबियों का गुच्छा और पेजकस भी जब्त किए गए हैं।मुख्य आरोपी जयदेव बाजपेई के खिलाफ पहले से चोरी, एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम सहित 8 प्रकरण दर्ज हैं। वहीं आरोपी कृष्णऔतार भी चोरी के मामलों में पूर्व से लिप्त रहा है। सितंबर माह में थाना क्षेत्र के बिजावर नाका और सिंचाई कॉलोनी में मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में पुलिस टीम ने जांच के दौरान संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी। इसी दौरान सस्ते दाम पर मोटरसाइकिल बेचने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की और गिरोह को धर दबोचा।

Related posts

पीने के पानी की समस्याओं का तत्काल निराकरण करें : कलेक्टर कलेक्टर ने मिलावट के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के दिए स्पष्ट निर्देश

khabarsamayper

📰 छतरपुर: पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी को किया सम्मानित

khabarsamayper

काठमांडू में लगाया गया ग्रेटर नेपाल का नक्शा हिमाचल, बंगाल के हिस्सों को बताया नेपाल का —

khabarsamayper

Leave a Comment