ग्वालियर में सर्व कोरी/कोली समाज के कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व सीएम कमलनाथ के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को बौखलाया हुआ कहने पर तंज कसा है। सिंधिया बोले- कांग्रेस ने जनता के साथ विश्वासघात किया है, जनता की राशि के साथ विश्वासघात किया है, कांग्रेस के प्रत्युत्तर से ही इसका जवाब मिल जाता है कि अब कौन बौखलाया हुआ है।
