Breaking News

जबलपुर बरगी बांध के समीप आयोजित किये जा रहे झील महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिये रविवार 13 अप्रैल को जबलपुर शहर के प्रमुख मार्गों से वाहन रैली निकाली जायेगी।

बरगी बांध के समीप आयोजित किये जा रहे झील महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिये रविवार 13 अप्रैल को जबलपुर शहर के प्रमुख मार्गों से वाहन रैली निकाली जायेगी। वाहन रैली में सिर्फ दो पहिया वाहन शामिल होंगे। रैली की शुरुआत भंवरताल उद्यान से शाम 4 बजे होगी तथा समापन झील महोत्सव के आयोजन स्थल पर होगा।

जबलपुर पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (जेएटीसीसी) के सीईओ हेमंत सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन रैली के माध्यम से झील महोत्सव में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं यहाँ प्रतिदिन हो रहे साहसिक खेलों से आम नागरिकों को अवगत कराया जायेगा। वाहन रैली का शुभारंभ रविवार को शाम 4 बजे भंवरताल उद्यान से होगा। वाहन रैली भंवरताल उद्यान से रसल चौक, ज्योति टॉकीज, पुल क्रमांक-दो, पेंटीनाका, सदर, गौर तिराहा से रानी दुर्गावती समाधि स्थल से होते हुए ग्राम देवरी बकई में बरगी डेम के समीप पहुंचेगी, जहाँ झील महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

जेएटीसीसी के सीईओ हेमंत सिंह ने बताया कि वाहन रैली के माध्यम से नागरिकों तक संदेश पहुंचाया जायेगा कि जिन साहसिक खेलों के लिये उन्हें कुल्लू, मनाली एवं गोवा जैसे स्थानों पर जाना पड़ता है और हजारों रूपये खर्च करना पड़ते हैं, वे सभी बरगी बांध के नजदीक आयोजित झील महोत्सव में उपलब्ध हैं। निजी कंपनी मोटुल द्वारा प्रायोजित इस रैली में भाग लेने के लिए वाहन चालकों के पास स्वयं का वाहन, हेलमेट एवं ड्रायविंग लाईसेंस होना अनिवार्य होगा। वाहन रैली में “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। वाहन रैली में सहभागिता के लिए लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfowUb_JZfxoKvjqBMCTJvPW4i5OsSILt-vmH_7725YEc_tpA/viewform?usp=dialog है, जिसे भरने के बाद ही वाहन रैली में भाग लिया जा सकेगा। अभी तक 80 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। वाहन रैली के लिये रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये होगी। रैली में शामिल होने वाले वाहन चालकों को टी-शर्ट भी प्रदान की जायेगी।

Related posts

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, ब्लैक स्पॉट्स की पहचान और सुधार कार्यों पर जोर

khabarsamayper

शहीदों की स्मृति में 2 मिनिट का मौन किया धारण

khabarsamayper

छतरपुर कलेक्टर के निर्देश में दिवाली से पहले की जा रही मिठाइयों की जाँच

khabarsamayper

Leave a Comment