Breaking News

जल संरक्षण जैसे प्रमुख मुद्दे को अपने घोषणा पत्र में शामिल करें सभी राज़नैतिक दल – बबिता राजपूत जल सहेलियों के द्वारा बुन्देलखण्ड के विशेष सन्दर्भ में जारी किया गया जन घोषणा पत्र

जल संरक्षण जैसे प्रमुख मुद्दे को अपने घोषणा पत्र में शामिल करें सभी राज़नैतिक दल – बबिता राजपूत

जल सहेलियों के द्वारा बुन्देलखण्ड के विशेष सन्दर्भ में जारी किया गया जन घोषणा पत्र

छत्तरपुर के एक निजी होटल में जल सहेली फ़ाउण्डेशन के द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 हेतु बुंदेलखंड के विशेष संदर्भ में जन घोषणा पत्र जारी किया।
प्रेस वार्ता को जल सहेली बबिता राजपूत ने संबोधित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड देश का एक अलग भौगोलिक एवं सांस्कृतिक भू भाग है जहाँ की जलवायु और जैव विविधिता प्रदेश के अन्य हिस्सों से अलग है जिसके लिए सभी राजनैतिक दलों को बुंदेलखंड के लिए पृथक रूप से महत्त्व देने की आवश्यकता है। हमने इस घोषणा पत्र में बुन्देलखण्ड के उन तमाम अहम् मुद्दों को शामिल किया गया है। जिसे सभी राजनैतिक दलों द्वारा अपने घोषणा पत्र में भी समावेश करना चाहिए।
जल सहेली पार्वती अहिरवार ने कहा कि जन घोषणा पत्र में मुख्य रूप से जल संकट, आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन को केन्द्र में रखकर बनाया गया है। जिसमें शिक्षा, महिला अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, बेरोजगारी, पर्यावरण, पर्यटन, कला एवं संस्कृति की समस्याओं को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड मे स्थित बुंदेली एवं चंदेलकालीन तालाबों के संरक्षण के लिए सरकार को एक अलग से कार्ययोजना बनाने की जरूरत है।
वार्ता में शामिल हुई अन्य जल सहेलियों ने जल संरक्षण जैसे अहम मुद्दे को प्रमुख रूप से पत्रकारों के समक्ष रखा। उन्होंने अपनी माँगों को राजनेताओं तक पहुँचने के लिये पत्रकारों से अपील की।

 

 

Related posts

जहां संभावना दिखती है, वहां नियम बदलने से नहीं हिचकिचाएंगे

khabarsamayper

डॉ. तोमर ने कहा कि आज यदि डॉ. स्वामीनाथन जीवित होते तो वे इस बात से सहमत होते कि हरित क्रांति ने देश को बहुत कुछ दिया।

khabarsamayper

राज्यपाल श्री पटेल ने सोमवार को ग्वालियर की ग्राम पंचायत चैत में सहरिया समुदाय से संवाद करते हुए यह बात कही।

khabarsamayper

Leave a Comment