Breaking News

जाति प्रमाण बनाने एसडीएम मुहीम चलाएं, स्कूलों में जाएं, बच्चों की नहीं रुके छात्रवृति : कलेक्टर

जाति प्रमाण बनाने एसडीएम मुहीम चलाएं, स्कूलों में जाएं, बच्चों की नहीं रुके छात्रवृति : कलेक्टर
समय पर प्रतिवेदन नहीं भेजने पर पटवारियों की वेतन वृद्धि रोकने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
एसडीएम को तहसीलों के कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश
बकाया राजस्व कर जमा कराने के निर्देश
—–
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में शनिवार को राजस्व समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष छतरपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे सहित एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जी.आर. द्वारा राजस्व समीक्षा बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, फौती नामांतरण, न्यायालयीन प्रकरण, लंबित सीएम हेल्पलाइन, मांग वसूली, नक्शा शुद्धिकरण, धारणाधिकार आदि बिन्दुओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री जी.आर. ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया की राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अधिकारियों की परफोर्मेंश दिखे। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए की 6 महीने से अधिक दिवस के एक भी प्रकरण लंबित नही रहे। कलेक्टर ने निर्देश दिए की सीमांकन होने के बाद भी संबंधित द्वारा कब्जा नहीं छोड़ने की समस्या आए तो प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें। उन्होंने एसडीम को निर्देश दिए की तहसीलों के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करें। कलेक्टर ने नक्शा सुधार से संबंधित मामलों को सात दिवस में निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व कर की वसूली करने के निर्देश दिए और कम वसूली करने वाले तहसीलदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री जी.आर. ने एसडीएम को निर्देश दिए की जाति प्रमाण पत्र की वजह से बच्चों की स्कॉलशिप न रुके। मुहिम चलाकर जातिप्रमाण पत्र बनाए जाएं। साथ ही स्कूलों में कैंप लगाकर बच्चों के जातिप्रमाण बनाएं। कलेक्टर ने रीडर की ट्रेनिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालयों में सोलर पैनल और रैन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसीलदारों को निर्देश दिए की पटवारियों को बैठक लें और उनके कार्यों की मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा जिन मामलों में पटवारी से प्रतिवेदन आना है और पटवारी समय प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करता तो उसके खिलाफ वेतन वृद्धि रोकने को कार्यवाही करें।
• किसानों की शतप्रतिशत कराएं ईकेवायसी
कलेक्टर श्री जी.आर. ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित कृषकों की आधार सीडिंग ईकेवाईसी और बैंक लिंकिंग कार्य प्रगति कम होने पर नाराजगी जताते हुए कहा की जल्द से जल्द ईकेवायसी शतप्रतिशत कराएं। उन्होंने फसल सर्वे के लिए गांव के ही युवा को चयनित करने तथा अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं की भी सहभागिता सर्वे में सुनिश्चित कराने को कहा।कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Related posts

छतरपुर में जमीन फर्जीवाड़ा: दस्तावेज जालसाजी कर जमीन बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंहस्थ – 2028 के सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में बैठक लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लोक माता अहिल्याबाई ने सुशासन के साथ जन-कल्याण के कार्य

khabarsamayper

Leave a Comment