कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित हुई। एडीएम मिलिंद नागदेवे और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि अनुभागों के एसडीएम व तहसीलदार वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। कुल 142 आवेदनों की सुनवाई की गई और संबंधित विभागों को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए गए। शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, विद्युत, स्वास्थ्य सहित कई विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं।
