Breaking Newsअन्य

जिला जेल छतरपुर में कैदी की मौत पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर–एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण

छतरपुर जिला जेल में एक कैदी की संदिग्ध मृत्यु के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। गुरुवार शाम कलेक्टर पार्थ जैसवाल और पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और जेल की समग्र स्थिति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और वहां बंदियों को दी जा रही भोजन व अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जांच की। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बताया कि दोपहर में हुई कैदी की मौत और उससे पहले हुई अन्य घटनाओं को लेकर सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि मृतक कैदी को एक दिन पहले विभिन्न धाराओं में सजा सुनाई गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कैदी ने कथित तौर पर छत से छलांग लगाई, हालांकि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने जेल अधीक्षक को सुरक्षा, निगरानी और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Related posts

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर समोसे के पैसे को लेकर हंगामा! पैसे न देने पर यात्री की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

khabarsamayper

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय ने नेशनल वन हेल्थ मिशन के अंतर्गत बहुपक्षीय संगठनों के साथ संभावित सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए विचार-विमर्श सत्र आयोजित किया

khabarsamayper

अमेरिका में बड़ा हादसा: UPS कार्गो विमान टेकऑफ़ के तुरंत बाद क्रैश, लुइसविल एयरपोर्ट बंद

khabarsamayper

Leave a Comment