झांसी-खजुराहो फोरलेन पर मिलीं लापता बच्चियां, बमीठा पुलिस ने परिजनों से मिलवाया
झांसी-खजुराहो फोरलेन पर देर रात अकेली बैठी दो बच्चियों को बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रीय और उनकी टीम ने सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाकर एक सराहनीय मिसाल पेश की है।
जानकारी के मुताबिक, बच्चियों की उम्र लगभग 7 और 10 वर्ष है।
स्थानीय निवासी कमलेश पटेल ने पुलिस को सूचना दी थी कि बमीठा के पास घूरा ब्रिज पर दो छोटी बच्चियां अकेली बैठी हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चियों से बातचीत की। उन्हें थाने लाकर सुरक्षित रखने के साथ-साथ पुलिस ने आसपास के इलाकों में खोजबीन की। आखिरकार, बच्चियों के परिजनों का पता लगाकर उन्हें सौंप दिया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

