Breaking Newsविविध

टीआई अरविन्द्र कुजूर की कार्यवाही,अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

टीआई अरविन्द्र कुजूर की कार्यवाही,अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

◼️ विधानसभा निर्वाचन आदर्श आचार संहिता के दौरान थाना कोतवाली पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी
◼️ महल रोड प्रताप सागर तालाब के पास आरोपी के कब्जे से बिना लायसेंसी 315 बोर का कट्टा एवं 315 बोर की जिंदा जकारतूत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के उपरांत श्री अमित सांघी पुलिस अधीक्षक छतरपुर के द्वारा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर प्रभावी कार्यवाही करने एवं आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
श्री विक्रम सिंह अति. पुलिस अधीक्षक छतरपुर एवं श्री अमन मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक छतरपुर के मार्गदर्शन में निरी. अरविंद कुमार कुजूर थाना प्रभारी कोतवाली छतरपुर के द्वारा गठित कोतवाली पुलिस टींम ने बीट भृमण के दौरान दिनाँक 30.10.2023 को मुखबिर की सूचना पर महल रोड प्रताप सागर तालाब के पास आरोपी उम्र 30 वर्ष, निवासी सुल्तानियाँ कालोनी छतरपुर के द्वारा अवैध रूप से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक 315 बोर का जिंदा कारतूस कीमती करीबन 5150/- रूपये के लिये हुये रँगे हाथों पकड़े जाने पर उक्त कट्टा एवं कारतूस जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली छतरपुर में अप.क्र.-820/23, धारा-25/27 आयुध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया है।

 

Related posts

शिवराज ने कहा- लाड़ली बहना आगे 3000/रुपए महीना भी दूंगा —

khabarsamayper

छतरपुर: पशुपालन, डेयरी और उद्यानिकी योजनाओं की समीक्षा—कलेक्टर ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

khabarsamayper

रंगीन फिश हैचरी यूनिट निर्माण के लिए आवेदन आमंत्रित ————

khabarsamayper

Leave a Comment