Breaking News

डिस्पोजल में पीने के लिए आया पानी तो कलेक्टर ने नहीं पिया पानी?

बुंदेलखंड केसरी के नाम से प्रसिद्ध महाराजा छत्रसाल की जयंती का कार्यक्रम चौक बाजार स्थित बुंदेलखंड केसरी छत्रसाल स्मारक ट्रस्ट में सुबह 8 बजे से चल रहा था। सबसे पहले अतिथि के रुप में आमंत्रित जिले के कलेक्टर संदीप जीआर, एडीएम ओम नमः शिवाय, एसडीएम, नगर पालिका अध्यक्ष सहित अतिथियों ने महाराज छत्रसाल की गद्दी की पूजा की। वहां पर उन्होंने देखा कि महाराज की गद्दी के मंदिर की बिल्डिंग में मकड़जाल लगा हुआ है सीलिंग से पापड़ी टूट रही है। इसके बाद हॉल में आकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर संदीप जी आर ने बारीकी सेे बिल्डिंग को देखा परखा। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के पास प्लास्टिक डिस्पोजल में पानी पीने के लिए दिया गया तो कलेक्टर संदीप जी आर सहित सभी अतिथियों ने पानी नही पिया। जयंती में गिने चुने लोग शामिल थे क्योंकि 30-40 कुर्सियां जो डली थी वह भी भरी हुई नहीं थी। यह सब देखकर जब कलेक्टर संदीप जी आर के उद्बोधन की बारी आई तो उन्होने कहा यदि महाराजा छत्रसाल होते तो वह कभी यह नहीं चाहते कि उनके कार्यकाल में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग हो, तब समझ में आया कि सिंगल यूज प्लास्टिक डिस्पोजल में जो पानी पीने के लिए भेजा गया था इसलिए उन्होंने पानी नही पिया।

कलेक्टर संदीप जी आर ने देखा कि इतने बड़े महाराजा की जयंती मनाई जा रही है और उनके वीरता की, इतिहास की जानकारी के लिए ट्रस्ट की बिल्डिंग में कोई भी लाइब्रेरी ऐसी नहीं है जिससे भविष्य में आने वाली पीढ़ी या वर्तमान युवा पीढ़ी महाराजा छत्रसाल के इतिहास को पढ़ सकें और जानकारी प्राप्त कर सके। यह देख कर कलेक्टर संदीप जी आर बोले यदि महाराजा छत्रसाल होते तो वह जरूर एक लाइब्रेरी बनवाते।

कलेक्टर श्री जीआर ने कहा जो रेड लाइन डाली गई है कम से कम व्यापारियों को नियमों का पालन करना चाहिए तभी हम शहर को व्यवस्थित अच्छा बना सकते हैं। फिलहाल कलेक्टर संदीप जी आर ने अपने उद्बोधन के दौरान अप्रत्यक्ष रूप से बुंदेलखंड केसरी छत्रसाल स्मारक ट्रस्ट की खामियां बता दी।

 

Related posts

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विधानसभा में ‘मध्यप्रदेश विधानसभा: 1956–2025’ और ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ चित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

khabarsamayper

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर खाद वितरण केंद्रों का निरीक्षण

khabarsamayper

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल्द से जल्द स्वीकृतियां जारी कर कार्य शुरू करने के निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment