Breaking Newsअन्य

डीआईजी विजय कुमार खत्री ने की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश

छतरपुर पुलिस रेंज में आज पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री विजय कुमार खत्री द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के लंबित अपराध, मर्ग प्रकरण, खात्मा-खारजी प्रकरण सहित महत्वपूर्ण मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई।
एससी/एसटी अधिनियम से जुड़े प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर विशेष बल देते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। साथ ही महिला संबंधी अपराधों में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निकाल, दस्तयाबी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कड़े निर्देश प्रदान किए गए।
डीआईजी ने सभी अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटेल सहित जिले के समस्त एसडीओपी, थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेशभर में नागरिक सेवाओं और सुविधाओं को बेहतर और सहज रूप से लोगों तक पहुँचाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित होंगी

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अशोकनगर के ईसागढ़ स्थित आनंदपुर धाम में 11 अप्रैल 2025 को प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों का जायजा

khabarsamayper

हनुमान जी को चित्र में नहीं अपने चरित्र में उतारो धीरेंद्र शास्त्री —

khabarsamayper

Leave a Comment