विविध

तालाब निरीक्षण के दौरान राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया और कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने दिए स्वच्छता और विकास के निर्देश

खजुराहो। राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया ने बुधवार को खजुराहो में बस्ती चौराहे के पास स्थित प्रमुख तालाब का निरीक्षण किया। उनके साथ जिला कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान तालाब की वर्तमान स्थिति, सफाई व्यवस्था और भावी विकास कार्यों की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक श्री पटेरिया ने कहा कि क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित जलस्रोत उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से तालाबों के संरक्षण, गहरीकरण और सौंदर्यीकरण पर जोर दिया जा रहा है।

जिला कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाब की सफाई, जलभराव की समस्या और आसपास के पर्यावरण संरक्षण को लेकर शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन करें। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्रीय जनता की भागीदारी से तालाबों का संरक्षण अधिक प्रभावी हो सकता है।

Related posts

मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के सहयोग से रवीन्द्र भवन में आयोजित छह दिवसीय हरिहर राष्ट्रीय नाट्य समारोह का शुभारंभ किया

khabarsamayper

नौगांव पुलिस ने अवैध कट्टा बनाने की फैक्ट्री ग्राम सुकवा में मारा छापा, 3 देसी कट्टे सहित भारी मात्रा में निर्माण यंत्र व सामग्री जप्त, संचालक राहुल विश्वकर्मा गिरफ्तार

khabarsamayper

बौद्ध मूल्य एशियाई राष्ट्रों के लिए बंधन की शक्ति हैं: पहला एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन 2024

khabarsamayper

Leave a Comment