छतरपुर पुलिस द्वारा त्योहारों के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन पुलिस ने देरी रोड रहवासी क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो प्लास्टिक की बोरियों में रखी ₹14,000 मूल्य की 9 से अधिक प्रकार की आतिशबाजी सामग्री जप्त की।
